सार्वजनिक स्वास्थ्य पत्रकारिता में सामुदायिक रेडियो और नागरिक पत्रकारों के लिए फैलोशिप की घोषणा
एस.डी.जी 3- हेल्थ फॉर ऑल (SDG 3- Health For All)” के तहत, SMART अपनी नवीनतम पहल "हेल्थ ऑन एयर" के माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़ी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक फैलोशिप कार्यक्रम की घोषणा कर रहे हैं, और हम आपको इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।
कार्यक्रम की अवधि: 45 दिन
फॉर्म भरने की आखरी तिथि: 31 दिसंबर, 2023
आवेदन कैसे करें: ऑनलाइन
यह फेलोशिप प्रोग्राम किसी भी ऐसे व्यक्ति के लिए है जो सार्वजनिक स्वास्थ्य पत्रकारिता, प्रचार, या नीति में करियर बनाना चाहते हैं । हमारे साथ आइए और स्वास्थ्य रिपोर्टिंग के दुनिया में बदलाव लाने में हमारे साथ शामिल हों।
अगर आप नीचे दिया गया फॉर्म भरना चाहते हैं तो कृपया हमे 24 घंटों के भीतर हमसे संपर्क करें।